आगरा, दिसम्बर 17 -- पांच लाख रुपये के चेक बाउंस की आरोपित सास और बहू को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सात अनुज कुमार सिंह ने आरोपितों को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी मनीष कुमार अग्रवाल ने अधिवक्ता जैकी सिंह व अमित कुमार गोस्वामी के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था। बताया था विपक्षियों से 70 लाख की राशि दिलाने पर एक मुश्त पांच लाख रुपये की फीस तय की। वादी ने उन्हें 70 लाख रुपये दिलवा दिए। विपक्षीगण ने मई 25 में वादी को पांच लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में डिसऑनर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...