आगरा, सितम्बर 17 -- चेक डिसऑनर के आरोप में मैसर्स यूनिक इंटर प्राइजेज राजकोट गुजरात के दो पार्टनर को अदालत ने तलब किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने आरोपियों को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी मैसर्स एवरी शूज के प्रोपराइटर मनोज सरीन निवासी नेहरू नगर ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि फर्म मैसर्स यूनिक इंटर प्राइजेज के पार्टनरों द्वारा वादी से जूते क्रय किए जाते थे। विपक्षियों द्वारा वादी के सात लाख 63 हजार 983 रुपये अदा नहीं किए। लंबे समय से बकाया चल रहे थे। वादी के तगादा करने पर बड़ी मुश्किल से नवंबर 24 को 50 हजार रुपये का चेक दिया, जो बैंक में प्रस्तुत उक्त चेक बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.