चेक डिसऑनर के आरोप में चांदी व्यवसायी तलब
आगरा, मई 27 -- दो लाख रुपये के चेक डिसऑनर के आरोपित चांदी व्यवसायी को कोर्ट ने तलब किया है। अतिरिक्त न्यायालय संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी ने आरोपित हिमांशु निवासी छत्ता को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी अभिषेक बघेल निवासी हनुमान नगर थाना एत्मादुद्दौला ने अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह धाकरे व भरत सारस्वत के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था। बताया था कि विपक्षी व्यवसाई से उसकी मित्रता थी। विपक्षी ने वादी से दो लाख रुपये उधार लिऐ थे। बाद में रुपये मांगने पर विपक्षी ने उक्त धनराशि का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। विधिक नोटिस के बाद भी रुपये नहीं दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.