प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) झलवा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ऐश्वर्या आउटी एवं कृषिका मेहता का चयन चेक गणराज्य स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्ट्रावा में अध्ययन के लिए हुआ है। दोनों का चयन यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं विनिमय कार्यक्रम 'इरास्मस' के तहत हुआ है। यह कार्यक्रम ट्रिपलआईटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्ट्रावा के मध्य स्थापित शैक्षणिक सहयोग समझौते के तहत संचालित किया जा रहा है। इस समझौते की पहल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की डॉ. रेखा वर्मा एवं डॉ. सितांग्शु भट्टाचार्य ने की थी। चयनित छात्राएं यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्ट्रावा में पांच महीने की सेमेस्टर आधारित अकादमिक एक्सचेंज अवधि पूर्ण करेंगी। विद्यार्थियों को प्रतिमाह 850 यूरो जीवनयापन व्यय तथा 1...