सोनभद्र, जुलाई 17 -- सोनभद्र। संत कीनाराम सीनियर सेकेण्ड्री पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड चेक और प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डा. गोपाल सिंह ने बच्चों में चेक और प्रमाण पत्र कर वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में पहला स्थान पाने वाली कक्षा 12 की साक्षी पांडेय और प्रतीक्षा यादव को 3100 रुपये का चेक प्रदान किया। चेक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। वहीं हिन्दुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। इस दौरान डायरेक्टर डा. गोपाल सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को पहचानने एवं निखारने का बेहतर माध्यम है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्यिाड की चेक मिलने पर मेधावियों के खिले...