देहरादून, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे स्थित आशारोड़ी चेक पोस्ट पर देर रात एक बेकाबू ट्रक चालक ने चेकिंग से बचने के प्रयास में कहर बरपाया। आरोपी ने मेरठ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हई और उसमें सवार लोग भी घायल हो गए। बीते गुरुवार की घटना में शनिवार को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ में इंस्पेटक्टर दलीप सिंह मूल निवासी ककाड़ी, सहिया अपनी कार से बच्चों के साथ विकासनगर जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11:43 बजे जब वे आशारोड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचे, तो वहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने चेकिंग के डर से ट्रक दौड़ा दिया। ट्रक ने दलीप सिंह की कार चपेट में लिया। हादसे में इंस्पेक्टर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और...