नोएडा, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने पहले पुलिसवाले को टक्कर मार दी, फिर बोनट पर घसीटता चला गया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक नाटकीय घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर लगभग 500 मीटर तक घसीटा गया। बताया गया कि वाहन चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे पी3 गोलचक्कर पर हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल गुरमीत चौधरी ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे, तभी उन्होंने एक लाल कार को रुकने का इशारा किया। अधिकारियों ने बताया कि रुकने के बजाय चालक ने कथित त...