आगरा, जनवरी 5 -- गत एक जनवरी से एक माह के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को भी यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 89 वाहनों क चालान किए गए। इन वाहन चालकों पर 142500 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में रविवार को यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जीरो फेटेलिटी के लिए शहर के चांडी तिराहा सहावर रोड एवं अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट़, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, सवारी वाहन में क्षमता अधिक सवारी बिठाना, एचएसआरपी न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89 वाहनों के चालान किए। इन वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.