आगरा, जून 8 -- जनपद में मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। दो दिवसीय विशेष अभियान में रविवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 259 वाहन चालकों का चालान करते हुए उन पर 8.89 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया है। 80 डेसीबल से अधिक आवाज पर 29, मॉडीफाइड साइलेंसर पर चार वाहनों पर कार्रवाई हुई है। एक वाहन सीज भी किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान में रविवार को एटा रोड स्थित रोड, मालगोदाम चौराहा पर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, हूटर लगे, बिना एचएसआरपी, फॉल्टी नम्बर प्लेट सम्बन्धी वाहनों चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 259 वाहन चालकों पर लगाया 8.89 लाख र...