अमरोहा, फरवरी 3 -- जिले में सोमवार रात तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पटाखा मारने वाली बुलेट मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, फॉल्टी नंबर प्लेट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 255 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान पटाखा मारते हुए चल रही एक बुलेट को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों एवं हाईवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। एसपी अमित कुमार ...