कानपुर, जून 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजी यातायात के निर्देश पर रविवार रात तीन घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इससे वाहन चालकों में अफरा- तफरी की स्थिति रही। जनपद में हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीजे यातायात के निर्देश पर रविवार रात में 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता की अगुवाई में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 184 वाहनों का चालान कर 16.50 लाख का जुर्माना लगाया सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाई-वे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। इस अभियान में पुलिस ने ...