फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए रोडवेज चौकी प्रभारी सहित तीन प्रशिक्षु आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें एक आरएसएस कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। यह भी पढ़ें- एसआई के साथ बहसबाजीघटना का विवरण रोडवेज चौकी प्रभारी कपिल कुशवाहा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे चौकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। उनके साथ प्रशिक्षु आरक्षी अनुज कुमार, अजय सिंह और विक्रम सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट जा रहे एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। बताया जाता है कि बाइक सوار ने स्वयं को आरएसएस से जुड़ा बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो...