जहानाबाद, मार्च 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 48 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। ट्रैफिक डीएसपी संजीव कुमार यातायात थानाध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा अलग-अलग स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बताया गया है कि ज्यादातर लोग बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। उनसे जुर्माना लेने के बाद बाइक चलाने के क्रम में हर हाल में हेलमेट का उपयोग करने की नसीहत देकर छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...