चेकिंग में यातायात नियमों की अनदेखी पर 173 वाहनों के चालान
आगरा, जून 1 -- जनपद में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को भी यातायात पुलिस एवं एआरटीओ ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले 173 वाहन चालकों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 451500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया। चार ई-रिक्शा सीज किए गए, दो ई-रिक्शा स्क्रैप के लिए खड़े कराए गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में सोमवार को विशेष अभियान के तहत एआरटीओ के साथ हजारा नहर पुल एवं कस्बा सोरों में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान मण्डलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन करने हुए हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन रोकने के लिए भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- मई में 54 सड़क हादसों में 27 मौतें होने के बाद जागी पुलिस एआरटीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.