आगरा, फरवरी 28 -- थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। एसआई महावीर सिंह ने बताया कि गंजडुंडवारा रोड पर पुलिस के साथ वह वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने ट्रैक्टर को रोककर जांच पड़ताल की। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट था। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...