रिषिकेष, अप्रैल 7 -- राव राशिद। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गुलर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो कार से चंडीगढ़ ब्रांड की 60 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस यह कार्रवाई 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिसकर्मी गुलर क्षेत्र में नियमित चेकिंग में जुटे थे, जिसमें मुनिकीरेती तरफ से पहाड़ को जा रही बेलोरो कार को शक होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां मिली। पूछताछ में कार सवार आरोपियों की सोनू और निपेंद्र दोनों निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। आरोपी शराब की खेप श्रीनगर लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ हरियाणा के पंचकुला में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।

हिंद...