चेकिंग में बरामद हुआ 376 बोतल अवैध शराब
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- अम्बेडकरनगर। बेवाना थानाध्यक्ष प्रभाकांत त्रिपाठी के निर्देशन में चले अभियान में पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास कट से चार पहिया वाहन में रखे 376 बोतल/पौआ अवैध शराब बरामद करते हुए तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में बिहार प्रान्त के सारण जिले के पास गोल्डेन उर्फ रायजक पुत्र अली मोहम्मद एवं दूसरे ने अपना नाम कुशीनगर जिले के तुरपट्टी थाना क्षेत्र के गुरबलिया विजयपुर निवासी गुलटेनी सिंह पुत्र रामसकल सिंह बताया। दोनों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के उपरान्त अदालत भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल लाल बहादुर यादव, सुनील सरोज, अरविन्द मौर्य एवं रिक्रूट कांस्टेबल जैवी प्रजापति साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.