मेरठ, मार्च 20 -- गुरुवार को कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार टीम के साथ डिफेंस एनक्लेव गेट के पास चेकिंग कर रहे थे। एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 315 का एक तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस उसे थाने पर ले गई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार निवासी मकान नंबर 110 तुलसी कालोनी कंकरखेड़ा बताया। कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गौरव सिरोही पर कई स्थानों में मुकदमे दर्ज है। वहीं, हाईवे चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव सरूरपुर निवासी शोएब पुत्र गुलफाम को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...