उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता एआरटीओ विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोंच-नदीगांव रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान टीम ने दो लोडर, एक ट्रैक्टर तथा एक आपे वाहन को रोका और उनके दस्तावेजों की जांच की। जांच में वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए तथा कुछ वाहन बिना वैध परमिट और फिटनेस के संचालित होते मिले। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एआरटीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक लोडर और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया, जबकि एक लोडर व आपे का चालान काटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.