एटा, जून 19 -- सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के पालन को एआरटीओ संजीव कुमार ने शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में परिवहन विभाग टीम ने मालवाहक, यात्री वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, टैक्स तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो लोडर सीज, एक लोडर मोहर्रम संबंधी सामग्री से भरा हुआ था, जबकि दूसरा लोडर कोल्ड ड्रिंक के सामान का परिवहन कर रहा। दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। एक स्लीपर बस भी परिवहन नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया। अभियान में लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ संजीव कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...