अलीगढ़, मार्च 12 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में परिवहन विभाग ने अवैध वाहनों के खिलाफ बुधवार को जोरदार अभियान चलाया। बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में अलीगढ़-पलवल रोड पर सघन चेकिंग की गई, जिससे उल्लंघनकारियों में हड़कंप मच गया। चेकिंग में जट्टारी-टप्पल की तीन स्कूल बसें, एक ट्रक और डंपर समेत कुल सात बड़े वाहन पकड़े गए। इनमें एक स्कूल बस बिना परमिट और जर्जर अवस्था में बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए चल रही थी। सभी वाहनों के पास जरूरी कागजात और वैध परमिट नहीं थे। इन्हें तत्काल सीज कर टप्पल थाने में खड़ा कर दिया गया।पलवल रोड पर अचानक चेकिंग से डंपर-ट्रक चालकों एवं स्कूली वाहनों संचालको में अफरा-तफरी मच गई। इससे बिना सुरक्षा मानकों के स्कूली और व्यावसायिक वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश मिला। परिवहन अधिका...