कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो शातिरों को दो तमंचो व कारतूसों व एक बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद इनके खिलाफ शस्त्र अधीनयम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इनका चालान कर दिया। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम भोगनीपुर पुलिस ने मांचा मोड से अमरौधा की तरफ जा रहे बाइक सवार अकील पुत्र हनीफ निवासी अहरौली शेख को रोककर तलाशी ली। उसकी बाइक से पुलिस ने एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर लिया। इसी तरह मोहम्मदपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिलखिनी निवासी बबलू पुत्र शिव नारायण को एक तमंचा व दो कारतूसों के साथ दबोच लिया। भोगनीपुर कोतवाल ने बताया की बबलू के खिलाफ पूर्व में गैगेस्टर एक्ट, चोरी आदि के 9 मुकदमें दर्ज हाई, जबकि अकील के खिलाफ जुआ अधिनियम के तीन मुकद...