इटावा औरैया, मार्च 25 -- क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये से अधिक के चालान काटे गए, जबकि गलत दिशा में चल रही दो डीसीएम वाहनों को सीज किया गया। मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नाकेबंदी कर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, काली फिल्म और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना है। साथ ही उप निरीक्षक ललित चतुर्वेदी के नेतृत्व में क्रिटिकल केयर टीम गठित की गई है, जो हादसों में तुरंत राहत पहुंचाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.