भदोही, दिसम्बर 25 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार के पास बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आठ वाहनों का चालान काट यातातया नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, ग्रामीण अंचलों से सड़क पर आए बाइक सवारों को हेलमेट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। ऊंज थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान में आठ वाहनों का चालान काटते हुए नियमों का पाठ पढ़या गया। बिना हेलमेट बाइक चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। बिना हेलमेट पहने बाइक कदापि न चलाएं। साथ ही रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...