हमीरपुर, मार्च 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। खनिज और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मौरंग की ढुलाई करते हुए तीन ट्रकों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान ट्रक चालक ट्रक हाईवे में खड़े होकर फरार हो गए। जिसकी वजह से करीब दो घंटे तक हाईवे में जाम की स्थिति भी बनी रही। बाद में पुलिस ने ट्रकों को मौके से हटवाकर चौकी कुछेछा में खड़ा कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई चौराहे के पास बेतवा पुल पर देर रात खनिज निरीक्षक उमाकांत और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को रोका गया। खनिज निरीक्षक को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ट्रकों के बीच सड़क पर खड़े होने से कानपुर-सागर हाईवे में जाम लग गया। करीब दो घंटे तक इस रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ...