बुलंदशहर, मार्च 1 -- चोला क्षेत्र के गांव सुतारी में चेकिंग को गयी पावर कॉरपोरेशन टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एसडीओ समेत कई लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को एसडीओ राजेश कुमार,अवर अभियंता चंदन टीम के साथ गांव सुतारी में चेकिंग व बकाया बसूलने गये थे। जहां मोईन ख़ां पर बकाया होने पर कार्रवाई कर रहे थे। तभी गांव निवासी मोईन ख़ां,राशिद, शाकिर, रहीसुद्दीन,मारुफ,आकिल व बाबू हाथों में फांवडे,डंडे लेकर आये और आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एसडीओ राजेश कुमार, चालक जलीश, लाइनमैन अजयपाल व सचिन गुप्ता को गंभीर चोटें आई। दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वहां मौजूद महिलाओं ने झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प...