फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार मध्य रात्रि हॉस्टल में हुई चेकिंग के बाद मंगलवार को 2021 बैच के एमबीबीएस इंटर्न छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। महिला इंटर्न ने चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों पर हद दर्जे की अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने आरोपी गार्डों को हटाने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर हंगामा करते हुए प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। मेडिकल कॉलेज में 2021 बैच के 100 छात्र इंटर्न हैं। सोमवार मध्य रात्रि दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने तीन बाबुओं के साथ हॉस्टल में चेकिंग शुरू की। बॉयज हॉस्टल में एक महिला इंटर्न मौजूद मिली। सुरक्षा कर्मियों ने महिला इंटर्न के साथ अभद्रता की। मध्य रात में ही डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पु...