पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय के सरकारी खाते से करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोपी इल्हाम शम्सी को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पा रही। दो दिन पूर्व हाईवे पर चेकिंग करने के बाद अब फिर से आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। आरोपी के न पकड़े जाने से लगातार मामला उलझा हुआ है। फरवरी माह में सामने आए 1.01 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोपी पर व उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पत्नी अर्शी तो जेल में है। पर आरोपी इल्हाम शम्सी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद इतने लंबे समय तक आरोपी को पुलिस द्वारा न पकड़ पाने पर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पूरे मामले में जांच की आंच अब तक तेज नहीं हो पा रही है। खातों पर आईएफसी कोड और खाता नंबर को लेकर चल रही जांच में आरोपी के पकड़ में आने क...