हरदोई, जून 18 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही एक महिला को बाइक सवार तीन ठगों ने चेकिंग का डर दिखाकर झांसे में ले लिया। फिर उसके जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सांडी थाना क्षेत्र के घोंघी गांव निवासी शिल्पी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने 11 वर्षीय बेटे ऋषिकान्त के साथ बस से हरदोई आई थी। इसके बाद वह पैदल डीएम चौराहे तक पहुंची और शाहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। शाहाबाद जाने की बात कहकर उसे व उसके बेटे को बाइक पर बैठा लिया। महिला के अनुसार रास्ते में एक व्यक्ति ने आगे पुलिस चेकिंग होने की बात कही। कान व नाक में...