जमशेदपुर, जुलाई 26 -- हेलमेट जांच के दौरान युवक से रुपये लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के एक दिन बाद एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने सभी थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिस और चेकिंग अभियान में तैनात जवानों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वाहन जांच के दौरान आम जनता के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार या अनावश्यक परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी के बारे में शिकायत सही पाई गई तो उसके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान लगातार चलता रहेगा, लेकिन इसका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन कराना है। यह भी पढ़ें- तीन सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित जो लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं, बिना लाइसेंस वाहन चलाते हैं या अन...