चेकिंग के दौरान 30 किलो गांजा के साथ तस्कर धराया
मधुबनी, सितम्बर 10 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अररिया संग्राम थाना पुलिस ने गुरुवार को एनएच 27 पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 30 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से गांजा परिवहन में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया है। अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के अनुसार संग्राम बाजार स्थित चलितर कट के समीप एनएच पर पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक ऑटो चालक वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़कर रोक लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर दो बोरियों में रखा 30 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.