चेकिंग के दौरान शराब संग युवक धराया, बाइक जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात कल्याणी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। उसके पास से शराब का टेट्रा पैक मिला। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित कुमार और घर कर्बला टायर मंडी के पास बताया। उत्तर प्रदेश निर्मित शराब उसने पैंट के नीचे छुपाकर रखी थी। पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार और बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान शराब संग युवक धराया, बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.