औरैया, अप्रैल 6 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पुलिस कार्रवाई से भड़क गया और मौके पर जमकर नोकझोंक हो गई। स्थिति बढ़ती देख पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे के बावरपुर तिराहे पर पुलिस टीम नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आलोक पुत्र भगवत स्वरूप निवासी बेरी कपरिया को पुलिस ने रोक लिया। दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस ने चालान की प्रक्रिया शुरू की, जिस पर युवक ने आपत्ति जताई और बहस करने लगा।युवक का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य पुलिसकर्मी चालान नहीं काट सकते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया...