बुलंदशहर, जून 19 -- नरसेना। नरसेना थाना क्षेत्र के दौलतपुर कलां में बुधवार की देर शाम पुलिस पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। युवक ने बाइक रोकने पर जमकर हंगामा किया। युवक ने उल्टा पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए और उन पर बगैर बाइक के हेलमेट चलाने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगा। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस युवक को बलपूर्वक थाने ले आई और बाइक सीज कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना पुलिस दौलतपुर कलां चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दरोगा ने बाइक सवार युवक को रोक लिया पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया था। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक चेकिंग के दौरान विवाद,गर्भवती हुई बेहोश वीडियो वायरल जिस पर चालान काटा जा रहा था। इस दौरान युवक भड़क गया और पुलिस की चेकिंग का विरोध करते हुए हंगामा शु...