शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली विभाग की टीम ने एक उपभोक्ता के बिजली मीटर में स्लो मीटर चिप पकड़ी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर क्षेत्र में एसडीओ कैलाश यादव व जेई अनिल कुमार के द्वारा टीम बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य किया गया। एसडीओ ने बताया कि इसी दौरान मुस्तफाबाद मोहल्ला के बिजली उपभोक्ता मोहम्मद सलीम के पुराने मीटर की जांच की गई तो उसमें मीटर को स्लो चलाने वाली शंट चिप लगी हुई पाई गई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता के खिलाफ जेई अनिल कुमार के द्वारा बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराते हुए मीटर को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से तमाम उपभोक्ता में हड़कंप मचा रहा और मौके पर भीड़ लगी रही। इस दौरान सहायक अभियंता मीटर सर्वेश कुमार, अवर अभियंता अनिल कुमार, शाहिद आदि मौज...