देवरिया, फरवरी 24 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डुमरी एकलाश में बकाया बिजली बिल वसूली व अवैध कनेक्शन की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम से दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एसडीओ ने थाने में तहरीर दी है। सोमवार को एसडीओ शुभम त्रिपाठी एवं ईमिलिया के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी विभागीय टीम के साथ डुमरी एकलाश गांव पहुंचे थे। टीम घर-घर जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली तथा विद्युत कनेक्शनों की जांच कर रही थी। बड़े बकायेदारों को शीघ्र बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई। आरोप है कि कुछ मनबढ़ युवक भड़क उठे और विद्युत कर्मियों से कहासुनी करने लगे। कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर करीब आधा दर्जन युवक एकजुट हो गए और मारपीट कर दी, जिससे कुछ कर्मचारी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों और कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.