सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली चौक पर शनिवार की शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को पकड़ लिया। कस्बा चौकी प्रभारी अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बढ़ौली चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उरमौरा की ओर से एक मारूति कार सुजुकी कार तेज गति से आती दिखाई दी। तैनात पुलिस टीम ने एक कार को रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने रुकने के बजाय ग...