अमरोहा, जून 7 -- गजरौला, संवाददाता। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। बाइक के कागज मांगे। शक होने पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी साहिल पुत्र शाहिद निवासी गली नंबर दस, अनमान नगर करूला, थाना कटघर मुरादाबाद, जुबेद पुत्र हसनैन निवासी मकान नंबर 110, सेक्टर-10, पंचकुला, हरियाणा हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार दोनों का चालान कर दिया...