गौरीगंज, मई 1 -- मुसाफिरखाना। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्तों को दो तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुकेश सिंह पुत्र राम अचल सिंह निवासी ग्राम करपिया थाना मुसाफिरखाना को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य अभियुक्त जमीर अहमद पुत्र लल्लन अहमद निवासी ग्राम करपिया थाना मुसाफिरखाना को भी एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.