जौनपुर, अप्रैल 28 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोपालापुर गांव में बिजली बिल की चेकिंग करने गई टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी उपभोक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई नितिन निगम ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अपनी टीम के साथ गोपालापुर में बकाया बिल की चेकिंग कर रहे थे। जब टीम सुधीर पाल के घर पहुंची तो वहां केबिल की जांच के दौरान पाया गया कि केबिल काटकर घर का संपूर्ण लोड चलाया जा रहा था। साथ ही उपभोक्ता पर लगभग 18 हजार रुपये का बिजली बिल भी बकाया है। आरोप है कि जब जेई ने बिल जमा करने की बात कही तो उपभोक्ता ने गाली गलौज शुरू कर दी और धक्का देकर टीम को घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.