बांदा, जून 2 -- बांदा। ओवरलोडिंग नियंत्रण को लेकर गठित टास्क फोर्स के सदस्यो ने सोमवार को विभिन्न स्थानो पर औचक जांच की। 704 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें से 18 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र पाये गये। 18 वाहनों में से 09 वाहनों को सीज कर थाने में खढ़ा कराया गया है। नौ वाहनों में ऑनलाइन चालान किया गया। वाहनों से 5.13 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी। 05 वाहनों के चालक के विरूद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद योजित किया गया। 04 वाहन बिना नम्बर के पाये गये, जिसमें से 01 वाहनों का ऑनलाईन चालान किया गया। 03 तीन को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। जिससे 0.05 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी। जनपद बांदा की तहसील नरैनी स्थित ग्राम-जरर व खलारी में उपखनिज बालू/मोरम के दो 02 खनन पट्टो का भी निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...