चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला
फिरोजाबाद, जून 5 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में डिस्कनेक्टेड स्मार्ट मीटर और विद्युत चेकिंग का अभियान चलाने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। किसी तरह टीम के लोग वहां से भागे। मामला गुरुवार का है, विद्युत उपकेंद्र सिरसागंज टाउन अवर अभियंता सरविन्द कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वे उच्च्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरेंद्र सियाक, लाइनमैन संजय, लाइनमैन सोबरन, धर्मेंद्र, सुरेश चंद्र व कौशलेंद्र आदि कर्मचारियों के साथ ग्राम सिरसाखास में डिस्कनेक्टेड स्मार्ट विद्युत मीटर व विद्युत चेकिंग अभियान के लिए गए हुए थे।इसी दौरान वे कंचन सिंह पुत्र श्रीराम व ऊषा देवी पत्नी भुवेनश के यहां चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। तभी इनके यहां मौजूद अंशुल पुत्र भुवनेश, शालू पुत्र महेश, आकाश, अनुज व अजय पुत्रगण कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.