जहानाबाद, मार्च 26 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 58 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। गुरुवार को पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि अरवल मोड़ और काको मोड़ समेत अन्य स्थानों पर वाहन चेक किए जा रहे थे जिसमें यातायात नियम का उल्लंघन करते ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने की राशि लेने के बाद चेतावनी देकर उन्हें मुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...