चेकिंग अभियान में 54 बाइकों का चालान
इटावा औरैया, मई 16 -- जसवंतनगर। थाना पुलिस ने बस अड्डा चौराहा, जमुनाबाग एनएच-2 और सराय भूपत कट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ओवर स्पीड, ओवरलोड, ओवरहाइट तथा अन्य परिवहन संबंधी अनियमितताओं समेत हाईवे पर अनधिकृत रूप से खड़े 16 ट्रकों का चालान किया। वहीं बिना हेलमेट, कागजी कमी और अन्य नियम उल्लंघन में 54 दोपहिया वाहनों के भी चालान किए गए। स्टंटबाजी करते पकड़े गए एक मोटरसाइकिल चालक की बाइक सीज कर दी गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल एक लाख 87 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए। सीओ आयुषी सिंह ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.