अंबेडकर नगर, दिसम्बर 24 -- अम्बेडकरनगर। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नगर में सघन चेकिंग अभियान चला। यातायात पुलिसकर्मियों ने अलग अलग गड़बड़ियों में 53 वाहनो का चालान किया। दो वाहन चालकों से 1500 रुपये का शमन शुल्क जमा कराया गया। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताय कि बीते एक दिसंबर सेअब तक 1777 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 34 वाहन चालकों से 31500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...