चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में यातायात और थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 41 वाहनों का चालान किया। इसमें बिना हेलमेट, नो पार्किंग के अलावा प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य यातायत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही चौराहों पर आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...