मेरठ, दिसम्बर 23 -- पुलिस द्वारा सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जिले में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत शहर के सभी सर्किलों में पुलिस टीमों ने चेकिंग की। अभियान के दौरान 3,754 वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 651 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 114 वाहनों को सीज़ किया गया। इसमें कोतवाली सर्किल में 552 वाहन जांचे गए, 119 चालान और 27 वाहन सीज़ हुए। कैंट सर्किल में 255 वाहनों की जांच में 56 चालान और 1 वाहन सीज़ किया गया। सिविल लाइन सर्किल में 325 वाहनों की जांच हुई, 54 चालान किए गए और 12 वाहन सीज़ हुए और दौराला सर्किल में 620 वाहन जांचे गए, 69 चालान हुए और 10 वाहन सीज़ किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...