गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन विभाग ने मंगलवार को जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 25 यात्री वाहनों का चालान किया, जबकि तीन वाहनों को जब्त किया। अभियान के तहत ओवरलोड सवारी ढोने और बसों की छत पर सामान लादकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही रोडवेज के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यह अभियान नौसढ़, कालेश्वर, तेंदुआ टोल प्लाजा एवं रोडवेज परिसर के निकट चलाया गया। चेकिंग का उद्देश्य यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना था। अभियान का नेतृत्व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय कुमार झा ने किया। उनके साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार, यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद, रमापति तथा अन्य प्रवर्तन ...