हरदोई, मई 30 -- हरदोई। जिला खनन अधिकारी शिवदयाल ने बताया कि खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं गठित टास्कफोर्स के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 418 वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कुल 234 वाहनों का चालान किया गया। 13 वाहनों को विभिन्न थानों की अभिरक्षा में दिया गया। इस दौरान सात वाहन से मौके पर ही ऑनलाइन चालान के माध्यम से 271300 रुपये की जुर्माना धनराशि की वसूली की गयी। शेष 227 सीज/चालान किये गये वाहनों से नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...