मऊ, दिसम्बर 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस अधीक्षक इलामारन के आदेश के क्रम में प्रत्येक दिन पुलिस अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। शनिवार की शाम पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर वाहनों की जांच किया। जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर पुलिस ने 17 बाइक का ई-चालान किया। इस मौके पर कोतवाल कमलकांत वर्मा ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का निर्देश दिया। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, नूर आलम, राजेश कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...